वर्कशॉप चौक से बीएसएफ कॉलोनी तक लाइटें बंद

जालंधर | वर्कशॉप चौक से लेकर बीएसएफ कॉलोनी के बाहर तक जाने वाली मुख्य सड़क पर पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। रात होते ही यहां घना अंधेरा छा जाता है। स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात के समय वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। अंधेरे के कारण सड़क पर गड्ढे और बजरी दिखाई नहीं देती, जिससे दुपहिया वाहनों के फिसलने और बड़े हादसों का अंदेशा बना रहता है। प्रियंका ने बताया कि प्रशासन को इस समस्या की ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां से हजारों लोग गुजरते हैं, जिन्हें रात के समय सुरक्षा और विजिबिलिटी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जनता की मांग है कि इन लाइटों को जल्द से जल्द चालू किया जाए ताकि राहगीर सुरक्षित आवाजाही कर सकें। – शिवकुमार, बीएसएफ कॉलोनी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *