फरीदकोट में दो दिन पहले शनिवार (1 मार्च) को पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने तीन विदेशी हथियारों, 141 कारतूस और 45 ग्राम हेरोइन के साथ एक नामी गैंगस्टर और नशा तस्कर फिरोजपुर के गांव घल्ल खुर्द के रहने वाले हरदीप सिंह उर्फ दीपा को गिरफ्तार किया था, जिसे कोर्ट से तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। हथियार व नशा सप्लाई करने के कारोबार प्राथमिक पूछताछ में आरोपी का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है और यह पाकिस्तान से हथियार व नशा सप्लाई करने के कारोबार में लिप्त है। बता दें कि दो दिन पहले पुलिस ने स्विफ्ट कार में सवार आरोपी को कोटकपूरा के पास गांव ढिलवां कलां में रुकने का इशारा किया। लेकिन आरोपी चकमा देते हुए गांव पंजगराई कलां को जाने वाली लिंक रोड की और फरार हो गया। भागते समय पलटी कार पुलिस ने पीछा किया तो तेज रफ्तार के चलते उसकी कार खेतों में पलट गई और पुलिस के घेरे जाने के बाद आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से एक 9 एमएम की ग्लॉक पिस्टल, एक पॉइंट 30 एमएम की ब्रेटा पिस्टल, एक 12 बोर की पंप एक्शन गन, 141 कारतूस व 45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद उसके खिलाफ फाजिल्का स्थित थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के अधीन केस दर्ज कर कोर्ट से 3 दिन का रिमांड हासिल किया गया। बैकवर्ड व फारवर्ड लिंक खंगाले जा रहे इस मामले में काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का पाकिस्तान के साथ है और यह वहां से हथियार व नशा मंगवा रहा था। रिमांड के दौरान उसके बैकवर्ड व फारवर्ड लिंक खंगाले जा रहे है और कई अहम खुलासे हो सकते हैं।


