गंगासागर तालाब को संवारने का काम हुआ शुरु, फाउंटेन बनाने कर रहे खुदाई

प्रदेश के मॉडल रहे शहर के ऐतिहासिक गंगासागर तालाब को संवारने का काम शुरु हो गया है। फाउंटेन बनाने व अन्य काम कराने के लिए वर्तमान में खुदाई कार्य चल रहा है। तालाब को संवारने दो चरण में 36 लाख 41 हजार रुपए से विभिन्न काम प्रस्तावित है। नगर पालिका के अनुसार अधोसंरचना एवं जिला खनिज न्यास मद से 16 लाख 42 हजार रुपए की लागत से शुद्ध पेयजल आपूर्ति संबंधित कार्य होंगे। वहीं 19 लाख 99 हजार रुपए की लागत से अतिक्रमण हटाने एवं संरक्षण के लिए भौतिक अधोसंरचना विकास कार्य होंगे। नपाध्यक्ष प्रतिभा चौधरी साहू ने बताया कि पिछले 10 साल से कांग्रेस कार्यकाल में उपेक्षित तालाब को संवारने के अलावा आकर्षक बनाने, बोट चलाने, फाउंटेन बनाने सहित कई काम कराने की प्लानिंग बनी हुई है। भौतिक अधोसंरचना विकास कार्य के तहत अहाता के जगह फेसिंग तार, वॉल पेटिंग, सीढ़ी पचरी सहित पर्यावरण की दृष्टिकोण से अन्य काम होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *