प्राथमिकता से उठाएंगे लोगों की समस्याएं : पवन सोनकर

भास्कर न्यूज | राजिम जिले की राजनीति में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कांग्रेस के उच्च नेतृत्व ने राजिम के युवा नेता पवन सोनकर को जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा द्वारा की गई इस नियुक्ति के बाद पूरे राजिम क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल है। सोनकर को बधाई देने के लिए समर्थकों का तांता लगा रहा। पार्टी के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन सोनकर ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, प्रथम पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के प्रति कृतज्ञता जताई। कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सोनकर ने कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का काम करेंगे। कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उनके उपाध्यक्ष बनने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति को मजबूती मिलेगी। राजिम क्षेत्र में इस नियुक्ति को कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *