राजिम| छुरा विकासखंड के ग्राम फूलझर में पृथ्वीम् फाउंडेशन द्वारा अध्यक्ष योगिता सिन्हा के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आसपास गांव के ग्रामीणों ने आंख जांच, दांत जांच, महिला रोग एवं होम्योपैथी जांच करवाया। मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर में 100 से अधिक ग्रामवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बता दे कि पृथ्वीम फाउंडेशन समाजसेवी संस्थान द्वारा एक वर्ष से गरियाबंद एवं रायपुर जिले में स्वास्थ्य शिविर, होली के अवसर में स्लम बस्तियों में रंग-गुलाल-पिचकारी वितरण, दिवाली में पटाखे वितरण एवं शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। सामाजिक चेतना एवं महिला उत्थान के लिए पृथ्वीम फाउंडेशन ने कई रचनात्मक एवं प्रशंसनीय कार्य किए है। जिसका प्रत्यक्ष लाभ अंचल के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है।


