वर्ल्ड ओबेसिटी डे पर मोटापे की समस्या और इससे बचने के तरीकों पर हुई चर्चा

भास्कर न्यूज | जालंधर जिमखाना लेडीज क्लब में वर्ल्ड ओबेसिटी डे पर आईएमए के साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आईएमए की सेक्रेटरी डॉ. पूजा अरोड़ा, असिस्टेंट सेक्रेटरी डॉ. मीनाक्षी आनंद ने सदस्यों के साथ स्वस्थ जीवन के फायदों पर जानकारी दी गई। बढ़ते मोटापे की समस्या और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य जटिलताओं के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही सदस्यों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान यहां क्लब की सेक्रेटरी सुरुचि कक्कड़, मनिंदर धीमान, वंदना कालिया, मनोरमा मायर, संगीता महेंद्रू, नीलम ठाकुर, ललिता गुप्ता, सावरी, आशु चोपड़ा, पूजा पसरीचा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *