निशुल्क ब्रेस्ट कैंसर चेकअप कैंप लगाया

जालंधर| गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर सेंटर टाउन में चल रहे गुरु तेग बहादुर चेरिटेबल हॉस्पिटल में रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट के सहयोग से फ्री ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के चेकअप के लिए फ्री जांच कैंप लगाया गया। जानकारी देते हुए गुरुद्वारा साहिब के जनरल सेक्रेटरी परमिंदर सिंह बताया कि डॉ. जसवंत सिंह सचदेवा, डॉक्टर सविंदर कौर सचदेवा और डॉक्टर एसपीएस ग्रोवर के सहयोग से लगाए इस कैंप का उद्घाटन गुरुद्वारा साहिब के प्रधान चरणजीत सिंह ने किया। कैंप में कुल 57 मरीजों का आधुनिक मशीनों के साथ चेकअप किया गया। डॉक्टर एसपीएस ग्रोवर ने मरीज को इस तरह की बीमारियों से बचने के लिए जरूरी सावधानियां लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर क्लब के प्रधान टीपीएस बजाज, सेक्रेटरी तरसेम सिंह भोला, मैनेजर जोगिंदर सिंह, इंजीनियर कुलदीप सिंह, हॉस्पिटल मैनेजर सुरेंद्र सिंह बरूटा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर संजीव, राजेंद्र सिंह बेदी, हरजिंदर सिंह, मनमोहन सिंह और अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *