शपथ के पूर्व हुई भाजपा पार्षदों की बैठक

भास्कर न्यूज | कोण्डागांव नगरपालिका अध्यक्ष एवं समस्त पार्षदों का शपथ ग्रहण 6 मार्च को होना है इसलिए सोमवार को अटल सदन भाजपा कार्यालय में समस्त नवनिर्वाचित पार्षदों की आवश्यक बैठक रखी गई। पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व विधायक डॉ सुभाऊ कश्यप उपस्थित रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा एवं डॉ सुभाऊ कश्यप द्वारा नगरपालिका उपाध्यक्ष बनाने के लिए समस्त पार्षदों से रॉय ली गई शपथ ग्रहण के बाद समस्त पार्षदों के द्वारा नगरपालिका उपाध्यक्ष चुना जाएगा। इस दौरान नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष नरपति राम पटेल, मंडल अध्यक्ष कुलवंत सिंह चहल, पूर्व मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह ठाकुर, महामंत्री सुभाष पाठक, पार्षद जसकेतु उसेंडी, लक्ष्मी ध्रुव, ललित देवांगन, सोनामणी पोयाम, संतोष पात्र, सती बघेल, सोनसिंह सोढ़ी, संतोष सिंह, रामेश्वरी पोयाम, हर्षवीर सिंह ढिल्लन, सुमन शुक्ला, पदमनी साहू, असलम खान, सुषमा खोबरागड़े, सहदेव साहू, सखाराम कोर्राम, हरीश बघेल, नानू सेन, मंजू पाठक, उत्तम पटेल एवं समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *