भास्कर न्यूज | गीदम ग्राम पंचायत कासोली-1 के नव निर्वाचित सरपंच शैलेश अटामी व सभी वार्ड पंचों ने कासोली के पंचायत भवन में शपथ ग्रहण की। इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल गीदम अध्यक्ष सुदराम, पूर्व सरपंच मल्लिका अटामी, वरिष्ठ बोसाराम अटामी, रामलाल लेकाम, शिवराम अटामी, सुकालु नेताम व ग्राम के गणमान्य नागरिकों के गरिमामई उपस्थित में सचिव रवींद्र सोनी ने शपथ दिलवाई। इस दौरान शैलेश अटामी ने सरपंच, राजू राम करतामी, लक्ष्मण अटामी, चैतराम भास्कर, मनबती यादव, महेश भास्कर, भगत अटामी, जुली अटामी, शांति अटामी, रामा अटामी, सामनाथ अटामी, गायत्री अटामी, शीला अटामी, रतनलाल अटामी, सामो तामो, सायबो हपका, आयतु राम कोवासी, फूलमती करटाम, मायावती उज्जी, टिकेश्वरी मंडावी, संगीता पोयाम ने पंच पद की शपथ ली।


