भास्कर न्यूज | नारायणपुर कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगांे से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने मुलाकात की। उन्होंने उनकी मांगों, समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण कराने भरोसा दिलाया। संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में गरांजी, पातुरबेड़ा एवं शांति नगर द्वारा सोलर टंकी लगवाने, समस्त निवासी जीएडी कॉलोनी डुमरतराई द्वारा जीएडी कॉलोनी डुमरतराई में हो रही समस्याओं के संबंध में, पवनबत्ती नुरेटी ग्राम किहकाड़ द्वारा नौकरी पाने, फागुराम ग्राम गरांजी द्वारा भूमि सीमांकन करने, समस्त ग्रामवासी हुडमी (पानीपारा) द्वारा सोलर पंप खराब होने, समस्त दिव्यांग परियना आवासीय विद्यालय गरांजी द्वारा मानसिक प्रताड़ना एवं नौकरी से निकालने की धमकी देने, समस्त स्वास्थ कर्मचारी द्वारा वेतन भुगतान के संबंध में, अनिता कचलाम, बुधनी सलाम (केयर टेकर) परियना दिव्यांग आवासीय विद्यालय द्वारा मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने, प्रधान अध्यापक नवीन प्राथमिक शाला कोलियाभाटा द्वारा स्कूल भवन में शौचालय मरम्मत व बाउंड्रीवाल निर्माण, रैनी कुमेटी ग्राम बांिसंग द्वारा पोटा केबिन देवगांव छात्रावास से छात्रों को निष्कासित करने के संबंध में, अमराव निवासी तेलसी द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगाने तथा अध्यक्ष एनयूआई नारायणपुर विजय सलाम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छोटेडोंगर में डॉक्टरों की कमी एवं मूलभूत सुविधाओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।


