भांसी| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को भांसी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाल विवाह की रोकथाम, लैंगिक समानता, मासिक धर्म, महिला उत्पीड़न रोकथाम, महिला हैल्पलाइन नंबर, चाइल्डलाइन व सैनिटरी नैपकीन सहित बेटियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने रैली निकाली गई। इस दौरान शिवम, शिवरात्रि सहित सीडीपीओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, सरपंच, मितानिन सहित अन्य मौजूद थे।


