नर्मदा| भारत को फाइलेरिया मुक्त बनाने देश व्यापी अभियान का हिस्सा बनाने स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैलीमेटा में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एमडीए बूथ का शुभारंभ किया। हितग्राहियों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। बूथ का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज साहू ने किया। इस अवसर पर संस्था प्रभारी उपेंद्र नाथ ठाकुर, सुपरवाइजर केआर धरने, प्रेमलाल मेरावी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


