बेनूर| नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत बेनूर में सोमवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नवनिर्वाचित सरपंच रैनी मरकाम और वार्ड पंचों ने शपथ ली। इस मौके पर सचिव कार्तिक नंदी और वार्ड पंचों ने सरपंच रैनी मरकाम का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में गांव जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी मौजूद रहे।


