जिपं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 7 मार्च को होगा

अंबिकापुर | पंचायत चुनाव के बाद अब ग्राम पंचायत के उपसरपंच, जिला पंचायत, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। कलेक्टर विलास भोसकर ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व उपसरपंच पद के लिए तिथि की घोषणा कर दी है। जिला पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन 7 मार्च को होगा। प्रथम सम्मिलन 10 मार्च को होगा। सुनील कुमार नायक अपर कलेक्टर को पीठासीन अधिकारी व डॉ. स्वेच्छा सिंह सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत को सहायक पीठासीन अधिकारी को नियुक्त किया है। इसी तरह लखनपुर, लुण्ड्रा, सीतापुर व बतौली जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन 5 मार्च को होगा। साथ ही 8 मार्च को प्रथम सम्मिलन आयोजित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *