श्रीगंगानगर में धुलंडी से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च:आईपीएस अफसर बोले- माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

होली के त्योहार पर श्रीगंगानगर में 4 मार्च धुलंडी मनाई जाएगी। शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मंगलवार को आईपीएस विशाल जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च मीरा चौकी से शुरू होकर मुख्य मार्गों से गुजरा। फ्लैग मार्च में पुलिस के जवान बड़ी संख्या में शामिल थे। मार्च एसएसबी रोड, गगन पथ, सुखाड़िया सर्किल, बीरबल चौक से गुजरा। पुलिस ने इस दौरान शहरवासियों को भरोसा दिलाया कि धुलंडी के दिन किसी भी तरह की गुंडागर्दी या असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। त्योहार खुशी और भाईचारे के साथ मनाएं, लेकिन कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। आईपीएस विशाल जांगिड़ ने बताया कि फ्लैग मार्च का मकसद आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और माहौल बिगाड़ने की फिराक में बैठे तत्वों को चेतावनी देना है। पुलिस ने पहले से ही संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। धुलंडी के दिन अतिरिक्त बल तैनात रहेगा, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। शहर में होली-धुलंडी को लेकर बाजारों में रौनक है, लेकिन प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *