रांची | धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित लाइट हाउस में रहने वाले दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि स्थित मारपीट तक पहुंच गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध धुर्वा थाना में केस दर्ज कराया है। पहली प्राथमिकी नेहा दास गुप्ता ने अखिल और श्रुति के विरुद्ध दर्ज कराया है। जिसमें आरोप है कि 2 मार्च की रात एक बजे उनके फ्लैट के दरवाजे का बेल बजाया गया। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो सामने अखिल और श्रुति दोनों नशे में थे। उन दोनों ने उनसे पानी मांगा। पानी देने से नेहा दास ने इनकार किया तो उन दोनों ने उनका हाथ पकड़ लिया और खींच कर घर से बाहर निकाल दिया। जब नेहा दास शोर मचाने लगी तो अखिल ने उन्हें धमकी दी कि वह उसका रेप कर देगा। जान मारने की धमकी दी। नेहा ने आरोप लगाया है कि वह लाइट हाउस में गलत काम करवाता है। दूसरी प्राथमिकी श्रुति सिंह ने नेहा दास और बबलू शर्मा के विरुद्ध दर्ज कराया है। जिसमें आरोप है कि एक मार्च की रात 12 बजे अपने फ्लैट में जा रही थी। उसी दौरान अपार्टमेंट के नीचे बबलू शर्मा और नेहा दास उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। नेहा दास ने उनके साथ हाथापाई भी की। आरोप है कि बबलू शर्मा ने पिस्टल निकाल कर श्रुति सिंह को धमकी दी। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।


