रांची | डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने जमीन से संबंधित विवाद को रोकने के लिए सबसे पहले दोहरी जमाबंदी रोकने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं, जिसमें एक ही भूमि को कई लोगों के हाथों बेच दिया जाता है। उसी जमीन पर एक से अधिक लोगों के नाम पर जमाबंदी खोल दी जाती है। इसे हर हाल में रोकने की नीति बनाएं। बैंक द्वारा बंधक भूमि की बिक्री रोकने के लिए भी कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया।


