गया के आशा सिंह चौराहा के पास सोमवार को परमार न्यूरो-स्पाइन एंड डेंटल क्लिनिक का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया। क्लीनिक का संचालन डॉ. कनिष्क परमार और डॉ. सुनीता सिंह द्वारा किया जाएगा। क्लीनिक के शुभारंभ का मुख्य उद्देश्य गया जिले के लोगों को सस्ता से सस्ता चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। यहां न्यूरो व स्पाइन से जुड़ी हर तरह की बीमारी के संपूर्ण इलाज की सुविधा होगी। डॉ. कनिष्क परमार ने कहा कि वर्तमान में न्यूरो और स्पाइन से ग्रस्त रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बीमारी की पहचान व इलाज समय पर होना काफी आवश्यक है, देर होने पर स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में यह क्लीनिक गया व आसपास के लोगों के लिए लाभकारी साबित होगी। उद्घाटन के मौके पर डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. राजेश्वर शर्मा, डॉ. आलोक, डॉ. एन राय, डॉ. चौधरी लक्ष्मी नारायण, डॉ. विजय करण, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. मनीष कुमार समेत अन्य उपस्थित थे। सभी ने क्लीनिक के शुभारंभ को लेकर डॉ. कनिष्क परमार व डॉ. विनीता सिंह को बधाई दी।


