सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र कार्यालय में घुसकर मांगी रंगदारी, प्राथमिकी

रांची | कोकर के टुनकी टोला स्थित सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र कार्यालय में रविवार दोपहर दो व्यक्ति ने पहुंचकर रंगदारी मांगी। पैसा देने से इंकार करने पर वहां रहने वाली वीणा कुमारी शर्मा के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। प्राथमिकी में वीणा ने कहा कि 2 मार्च की दोपहर ओम चौहान और संजय कुशवाहा कार्यालय पहुंचकर पैसे की मांग करने लगे। कहा कि हमलोग धरना पर बैठे हैं और तुमलोग को भी बैठना होगा। पैसे देने होंगे। पैसा देने से इंकार करने पर दोनों गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। पुलिस जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *