रांची | नयासराय जगन्नाथपुर के पास रिंग रोड पर दिनदहाड़े एक व्यक्ति का बैग चोरी हो गया। अभिषेक सिंह जो मूल रूप से ग्राम रामपुर, लोहरदगा के रहने वाले है। शनिवार दोपहर 12 बजे वह स्कूटी से जा रहे थे। रिंग रोड किनारे लघुशंका के लिए रुके। स्कूटी के आगे उन्होंने अपना लेनोवो बैग टांग रखा था। कुछ देर बाद जब लौटे तो बैग गायब था। खोजबीन की, लेकिन बैग नहीं मिला।


