भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 मार्च को मोगा रैली के संबंध में मंडल दाखा के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें टकसाली कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । इस मीटिंग में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओ को रैली में लेकर जाने के लिए विचार हुआ। इस मीटिंग में जिला सचिव सुंदरलाल, एग्जीक्यूटिव मेंबर पवन सेठी, मंडल अध्यक्ष कुलवंत भट्टी,भरतराम, टोनी, जसवीर सिंह तूर, महिला मोर्चा अध्यक्ष मनजीत कौर ,सर्बजीत कौर ,जसवीर कौर ,वीना रानी, जनरल सचिव,सुरेश सेठी जनरल सचिव, अजीत पाल सिंह मुख्य सलाहकार ,रवि कुमार व अन्य मौजूद रहे।


