ईरान पर अमेरिका–इजराइल के हमले के विरोध में प्रदर्शन किया

इंडियन डॉक्टर्स फॉर पीस एंड डेवलपमेंट, सोशल थिंकर्स फोरम और भारत जन ज्ञान विज्ञान जत्था की तरफ से मिनी सेक्रेटेरिएट में ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके साथ ही पंजाबी भवन से मार्च निकालते हुए मिनी सेक्रेटेरिएट तक पहुंचकर डोनाल्ड ट्रम्प और नेतन्याहू के पुतले जलाए। प्रदर्शन कर रहे प्रतिभागियों ने बताया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका–इजराइल की सैन्य आक्रामकता की कड़ी निंदा की। यह हमला राष्ट्रीय संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून के साथ-साथ के संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर में निहित सिद्धांतों का खुला उल्लंघन है। कूटनीतिक वार्ताओं के बीच की गई सैन्य कार्रवाई दोहरे चरित्र को दर्शाती है और यह स्पष्ट करती है कि ऐसे हस्तक्षेपों को शांति या लोकतंत्र नहीं, बल्कि शासन परिवर्तन की महत्वाकांक्षा चला रही है। इस अवसर पर डॉ. अरुण मित्रा, एमएस भाटिया, सुरिंदर कौर गिल, डॉ. गुरचरण कौर कोचर, डॉ. कुसम लता, डॉ. प्रज्ञा शर्मा, रमेश रतन, गुरवंत सिंह, डॉ. परम सैनी, इंद्रजीत सिंह सोढ़ी, डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. सीरत, मलकीत मालरा, भारत भूषण गोयल अजीत जवादी, अवतार छिब्बर, रामाधार सिंह, राम चंद आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *