घर बेचने का झांसा देकर महिला से 4.80 लाख की ठगी, तीन पर केस

भास्कर न्यूज |लुधियाना घर बेचने का झांसा देकर एक महिला से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता लीला निवासी गोकुल कॉलोनी ने बताया कि उन्होंने आरोपियों से एक मकान का सौदा 4.80 लाख रुपए में तय किया था। सौदे के दौरान तय की गई पूरी रकम उन्होंने आरोपियों को दे दी। पीड़िता के मुताबिक पैसे लेने के बाद आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे और मकान की रजिस्ट्री नहीं करवाई। कई बार कहने के बावजूद जब रजिस्ट्री नहीं करवाई गई तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर थाना मेहरबान की पुलिस ने ममता, अतुल कुमार और लाल चंद के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *