धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, धरने पर बैठे ग्रामीण, कार्रवाई की मांग

दामापुर| पुलिस चौकी दामापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरकोना में एक धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की घटना हुई है। इस घटना के बाद मंगलवार सुबह ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने सेमरकोना से कुंडा जाने वाले मार्ग पर धरने में बैठकर जाम लगा दिया व जमकर नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि इस गांव में सोमवार-मंगलवार की रात को होलिका दहन था। इसी कार्यक्रम में गांव के कुछ युवक आए हुए थे, जिन्होंने यहां के धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ कर दी है। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए मौके पर पुलिस बल पहुंची हुई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *