मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पास सीएससी या कैंप में करवाए रजिस्ट्रेशन : सहायक कमिश्नर

मालेरकोटला। सहायक कमिश्नर मनदीप कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों को 10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए केवल आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड के आधार पर मौके पर ही रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में 86 कॉमन सर्विस सेंटर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। जिला वासियों से अपील करते कहा कि वह अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में लगाए जा रहे विशेष कैंपों से जल्द पंजीकरण करवाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *