रामबाग को शिफ्ट करने की मांग एमसी राही ने मेयर को सौंपा ज्ञापन

बठिंडा | लाइनपार क्षेत्र में स्थित रामबाग (श्मशान घाट) को आबादी से बाहर स्थानांतरित करने की मांग को लेकर स्थानीय पार्षद एमसी रत्न राही ने मेयर पदमजीत सिंह मेहता को डिप्टी कमिश्नर बठिंडा के नाम ज्ञापन सौंपा। यह मांग पत्र क्षेत्र के पार्षदों और समूह मोहल्ला निवासियों की ओर से दिया गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि लाइनपार इलाके के करीब 20 मोहल्लों और लगभग 70 हजार की आबादी के लिए केवल एक ही श्मशान घाट है, जो घनी आबादी के बीच स्थित है। ऐसे में अंतिम संस्कार के दौरान शहर से बाहर से आने वाले परिजनों और रिश्तेदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पार्किंग, आवागमन और भीड़भाड़ की समस्या के कारण लोगों को काफी दिक्कत होती है। मोहल्ला निवासियों ने बताया कि लाइनपार क्षेत्र में आबादी लगातार बढ़ रही है, जिससे भविष्य में समस्या और गंभीर हो सकती है। उन्होंने मांग की है कि गली नंबर 12, वाल्मीकि बस्ती, परस राम नगर स्थित रामबाग को सरहिंद नहर के किनारे किसी उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट किया जाए, ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सुचारु रूप से हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *