बठिंडा | भारत सरकार के युवा व खेल मंत्रालय की ओर से चलाई जा रही मुहिम विकसित भारत @ 2047 के तहत जिलास्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन गुरु काशी यूनिवर्सिटी के एनएसएस विभाग की ओर से करवाया गया। यूनिवर्सिटी स्कूल आफ लॉ के सहयोग से करवाए इस आयोजन के मुख्यातिथि कैंपस डायरेक्टर हरजसपाल सिंह सिधू रहे। डायरेक्टर विद्यार्थी भलाई सरदूल सिंह सिधू, जिला यूथ अफसर सर्बजीत सिंह ने भी युवाओं का मार्गदर्शन किया।एनएसएस कोआर्डिनेटर नरिंदर कौर ने बताया कि जिलास्तरीय युवा संसद के मुकाबले में जिले के विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जजमेंट पैनल प्रो. सुरजीवन रानी (सरकारी राजिंदरा कॉलेज), डॉ. वीना गर्ग (प्रिंसिपल भाई भगता इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन), एडवोकेट हरीश जोशी (डिप्टी चीफ लीगल एड कौंसिल हनुमानगढ़), सरोज (सहायक कमांडेंट एनडीआरएफ) तथा जसविंदर शर्मा समाजसेवी की ओर से प्रार्थना व रूपसी (जीकेयू) प्रकाश पांडे व दीप तारा (सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ पंजाब) तथा शशिकेश कुमार (भाई भगता इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन) को प्रदेश स्तरीय युवा संसद के लिए चुना गया।


