भास्कर न्यूज | बठिंडा डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट का शिष्टमंडल मंगलवार को डिप्टी डीईओ से. चमकौर सिंह सिधू और एलिमेंटरी के सीनियर सहायक नरेश कुमार से मुलाकात की। प्रदेश प्रधान विक्रम देव सिंह, महासचिव महिंदर, जिला प्रधान जगपाल बंगी, महासचिव गुरमेल सिंह, प्रांतीय कमेटी मेंबर गुरपाल सिंह व अमृतपाल सिंह मान ने सरकार की ओर से बजट की कमी के कारण पंजाब के हजारों अध्यापक अपने वेतन की इंतजार में हैं। एक ओर सरकार लाखों करोड़ों रुपए के कर्ज लेकर शिक्षा क्रांति के नाम पर स्कूल शिक्षा विभाग की रूटीन पीटीएम को बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश करती है, बड़े स्तर पर इश्तिहारबाजी कर रही है जबकि दूसरी ओर जिला अध्यापकों की ओर से डीडीओज (ड्राइंग एंड डिसबर्सिंग ऑफिसर्स) को वेतन के लिए जरूरी बजट जारी नहीं किया जा रहा। डिप्टी डीईओ चमकौर सिंह ने भरोसा दिया कि आज बजट आने की संभावना है जिसे जल्द ही स्कूलों को जारी कर दिया जाएगा। डीटीएफ नेताओं ने चेतावनी दी कि 6 मार्च तक बजट नहीं आने पर 7 मार्च को डीईओ सेकंडरी व एलिमेंटरी का घेराव किया जाएगा। इस दौरान अमृतपाल सिंह सैनेवाला, गोबिंद सिंह, अमरदीप सिंह, संदीप कुमार व सिकंदर सिंह धालीवाल हाजिर रहे।


