बठिंडा | सिविल सर्जन बठिंडा डॉ. तपिंदरजोत की अध्यक्षता में ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर्स (बीई.ई) की जिला स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मीनाक्षी सिंगला, डिप्टी मास मीडिया अधिकारी रोहित जिंदल एवं केवल सिंह सहित विभिन्न ब्लॉकों के बीईई अधिकारियों ने भाग लिया। सिविल सर्जन डॉ. तपिंदरजोत ने कहा कि स्कूलों, गांवों और शहरी क्षेत्रों में लोगों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए बैठकों, कैंपों और अन्य गतिविधियों में और तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सफलता में बीईई जैसे मैदानी स्टाफ की अहम भूमिका होती है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में लिंग अनुपात कम है, वहां जागरूकता गतिविधियों को और तेज किया जाए ।


