अजमेर में पुलिसकर्मी बनकर एक व्यक्ति से दस लाख 70 हजार रुपए लूटकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति को यह रकम उसके परिचित ने मकान खरीदने के लिए दी थी। परिचित की रिपोर्ट पर क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सऊदी अरब में मजदूरी कर जोड़ी थी रकम लोहाखान अजमेर निवासी सराफत खान (45) पुत्र बाबू खां ने क्रिश्चियनगंज थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह मजदूरी के लिए सउदी अरब गया और मकान खरीदने के लिए करीब 10 लाख 70 हजार रुपए की रकम जोड़ी। गत 12 फरवरी को यह रकम परिचित इरफान को देकर कोर्ट में बुलाया था। जहां मकान से संबंधी लिखा पढ़ी करने वाला था। किन्तु इरफान कोर्ट नहीं पहुंचा। इसके लिए उसके कायमपुरा तथा अन्य जगह तलाश की। उसके घर पर पता किया बताया कि इरफान घर पर नहीं आ रहा है। रिश्तेदारों ने समझाइश की तो पुलिस में रिपोर्ट नहीं दी। पुलिस ने जांच शुरू की एक मार्च को इरफान मिला और उसने बताया कि वह रकम लेकर कोर्ट की तरफ आ रहा था। रास्ते में सावित्री तिराहे के पास एक सफेद रंग की कार ने पैदल चलते को ही रोका। जिसमें से एक व्यक्ति बाहर निकला, उसने रोका और खुद को पुलिस वाला बताया। उन्होंने गाड़ी में बैठाया और ले गए। बीच रास्ते में डराने धमकाने लगे। बाद में बैग छीन लिया और मदार के आस पास कहीं पर उतार दिया। मोबाइल व रुपए भी छीन लिए। इससे वह डर गया और जयपुर चला गया। अब वह वापस लौटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई पारूल यादव को सौंपी है। पढ़ें ये खबर भी… MDS यूनिवर्सिटी VC के लिए आज रात तक करें आवेदन:प्रोफेसर के रूप में 10 साल का अनुभव, 67 साल से कम हो उम्र अजमेर के महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में कुलपति पद के लिए सर्च कमेटी की ओर से आवेदन प्रोसेस जारी है। आवेदक आज यानी 4 मार्च की रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


