कलांकित मिस दिवा राजस्थान 2025 का खिताब निशा जांझड़िया को:एपेक्स यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों को पछाड़ा

जयपुर में अपेक्स यूनिवर्सिटी के कैंपस में रविवार को कलांकित मिस दिवा राजस्थान 2025 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में निशा जांझड़िया ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता बसंत जैन बैराठी ने बताया कि चार राउंड के कड़े मुकाबले में लक्ष्मी और आयुषी संयुक्त रूप से प्रथम रनर-अप रहीं। युक्ति और देवयानी ने द्वितीय रनर-अप का स्थान प्राप्त किया। सभी फाइनलिस्ट को सब टाइटल भी दिए गए भूमि शर्मा को बेस्ट फेस का ताज पहना गया। प्रतियोगिता में कुल 30 मॉडल्स को फाइनल के लिए चुना गया था। प्रतिभागियों को वैष्णवी सुथार द्वारा तीन दिन की विशेष ग्रुमिंग और ट्रेनिंग दी गई। प्रतियोगिता में चार राउंड आयोजित किए गए। पारंपरिक वेशभूषा, कॉकटेल ड्रेस, इवनिंग गाउन और डेनिम शॉर्ट्स के साथ टी-शर्ट राउंड। इसके बाद टॉप 5 प्रतिभागियों का प्रश्नोत्तर राउंड भी हुआ। फाइनलिस्ट मॉडल्स ने अपना टैलेंट राउंड भी प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपेक्स यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार पंकज शर्मा थे। अन्य गणमान्य अतिथियों में आरएमसी स्विच गियर के चेयरमैन अशोक अग्रवाल, प्रसिद्ध भामाशाह नरेंद्र सेठी, नारायणा हॉस्पिटल के डॉ. बलविंद्र वालिया और रील के पूर्व एमडी ए.के. जैन शामिल थे। विजेता को मुख्य अतिथि आर एम सी स्विच गियर के चेयरमैन अशोक अग्रवाल, सेठी ज्वैलर्स के नरेंद्र सेठी , दी एंप्लॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के मुख्य सलाहकार ए के जैन , वेल्थ पिरामिड के संजय झवर,नरेंद्र उपाध्याय,रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन के सचिव नरेंद्र मित्तल, और जुरी मेंबर के रूप में प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर अस्थिमां जैन, ज्वैलरी फैशन डिजाइनर मनीषा बॆद ,प्रसिद्ध फिल्म निर्माता आर्टिस्ट पीयूष सोनी, प्रसिद्ध आर्टिस्ट सिंगर विजय दुदोरिया ने विजेताओं को ताज, सेस ढेरों पुरस्कार अतिथियों की ओर से दिए गए l. यहां देखें फोटोज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *