धौलपुर में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:सुंदरम रिसॉर्ट के पास मिला शव, परिजनों की रिपोर्ट पर कराया पोस्टमॉर्टम

धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां से शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी रखवाया गया। परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कराते हुए शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक का पोस्टमॉर्टम कराने पहुंचे पंचगांव चौकी प्रभारी एएसआई सुरेश चंद्र ने बताया कि सुंदरम रिसॉर्ट के पास तलैया निवासी दुर्गेश शर्मा (60) पुत्र सुरेंद्र शर्मा का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बुजुर्ग को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाकर परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। एएसआई ने बताया कि परिजनों के मामले को लेकर सदर थाने रिपोर्ट दी। इस पर मामला दर्ज करते हुए मृतक बुजुर्ग का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *