बठिंडा में तेजधार हथियार से चौकीदार का मर्डर:दुकानों के ताले टूटे मिले, घटनास्थल पर बैटरी और लाठी भी मिली

पंजाब के बठिंडा जिले के मलोट रोड स्थित चुंगी के पास एक चौकीदार की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कृष्ण कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अयोध्या का रहने वाला था। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। लोगों ने शव देख संस्था को दी सूचना सुबह जब स्थानीय लोगों को पुल के पास एक व्यक्ति की लाश मिली, तो सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि मृतक का सिर तेजधार हथियार से काटा गया था। घटनास्थल पर एक लाठी और बैटरी भी मिली। थाना थर्मल के एसएचओ जसविंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पता चला कि कृष्ण कुमार गुरु नानक नगर में रहता था और लंबे समय से चौकीदारी का काम कर रहा था। चोरों ने विरोध करने पर की हत्या : पुलिस स्थानीय दुकानदारों ने उसे पुल के आसपास की दुकानों की सुरक्षा के लिए नियुक्त किया था। घटनास्थल के पास कुछ दुकानों के ताले टूटे मिले। पुलिस का मानना है कि रात में चोर दुकानों में चोरी करने आए थे। चौकीदार द्वारा विरोध करने पर चोरों ने उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। एसपी सिटी नरेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सहारा टीम ने मृतक के शव को अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *