दतिया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को रौंदा, मौत:ग्वालियर-झांसी हाईवे पर पैदल सड़क पार करते समय हुआ हादसा

दतिया में बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना गोराघाट थाना अंतर्गत ग्वालियर-झांसी हाईवे की है। यहां 65 गोराबाई पति लल्लू सिंह गांव में किसी काम से पैदल जा रही थी। इसी दौरान सड़क क्रॉस करते समय तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *