मंडला पुलिस लाइन स्थित अस्पताल बुधवार को में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें श्रीकृष्णा हृदयालय, क्रिटिकल केयर सेंटर नागपुर और सारक्षी नेत्रालय वर्धा रोड़ नागपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम ने करीब 250 लोगों का हेल्थ चेकअप कर उचित परामर्श दिया। एसपी बोले- स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी स्वास्थ्य शिविर का औपचारिक उद्घाटन करते हुए एसपी रजत सकलेचा ने कहा कि स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है। लोगों को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए पुलिसकर्मियों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। पुलिसकर्मी और उनके परिवारजन सरलता से अपनी स्वास्थ्य जांच करा सकें, इस उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है। गंभीर बीमारी में मिलेगी विभागीय मदद एसपी ने कहा कि स्वास्थ्य जांच से समय रहते पुलिस परिवार के लोग गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। उन्हें प्राथमिक स्तर पर ही बीमारी की जानकारी मिल सकती है। जिससे समय रहते इलाज से स्वस्थ्य हुआ जा सकता है। स्वास्थ्य शिविर में जिन पुलिसकर्मियों को जांच के दौरान कोई गंभीर बीमारी होना पता चलता है उन्हें विभाग की ओर से बेहतर इलाज के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। शिविर में 250 लोगों की हुई जांच स्वास्थ्य जांच शिविर में जिला पुलिस बल, 35वीं वाहिनी मंडला और होमगार्ड के लगभग 250 अधिकारियों, कर्मचारियों सहित परिजनों ने अपना जांच कराई। जिसमें बोन डेनसिटी चेकअप, ईसीजी, नेत्र जांच, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर का परीक्षण किया गया। साथ ही पैर और घुटने की परेशानी का निदान करते हुए उचित परामर्श दिया गया। इस दौरान एएसपी अमित वर्मा, रक्षित निरीक्षक सुनील नागवंशी, सुबेदार विवेक करोसिया सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


