शुद्व आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्रवाई:विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर लैब में भेजे, जारी किए लाइसेंस

खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए आमजन को शुद्व व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के राज्य सरकार ने प्रदेशभर में कमिश्नर फूड एंड ड्रग के निर्देश पर संपूर्ण राज्य में शुद्व आहार-मिलावट पर वार अभियान प्रारंभ किया है। इस मौके पर लाइसेंस वितरण के साथ खाद्य पदार्थों की जांच की गई। आयुष्मान आरोग्य शिविर के अंतर्गत भालता में खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया। इसमें 21 खाद्य अनुज्ञा पत्र मौके पर ही जारी किए गए तथा मोबाइल फूड लैब की ओर से 9 विभिन्न खाद्य पदार्थों की टेस्टिंग मौके पर की गई। साथ ही बकानी क्षेत्र से विभिन्न खाद्य पदार्थों के 4 नमूने लिए गए। इनमें किशमिश, आयोडीन साल्ट, निरमा, बेसन व मिश्री शामिल रहे। चार नमूने लेकर भेजे प्रयोगशाला
झालावाड़ जिले में कलक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन में तथा सीएमएचओ डॉ. साजिद खान के नेतृत्व में अभियान के अंतर्गत आमजन को शुद्व खाद्य पदार्थों व मिलावट के प्रति जागरूक करने के लिए आज बकानी में करीब आधा दर्जन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद सुरक्षा दल द्वारा 4 नमूने लिए। कारोबारकर्ताओं को स्वच्छ व स्वास्थ्य कर सामग्री उपयोग में लिए जाने के निर्देश दिए, दल में खाद सुरक्षा अधिकारी गोविंद सहाय गुर्जर, अरुण सक्सेना, सहायक बालमुकुंद, लेब टेक्नीशियन शावेज खान तथा कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप भील मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *