अवैध कैमिकल का कारोबार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार:मेगा हाइवे से 1205 किलोग्राम कैमिकल किए थे जब्त, भेजा जेल

बालोतरा जिले की जसोल पुलिस ने अवेध कैमिकल का कारोबार कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया हे। मेगा हाइवे पर 1205 किलोग्राम कैमिकल जब्त किया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया। अब तक दो आरोपी पकड़े जा चुके है। पुलिस के अनुसार जसोल थाने की टीम ने रात को गश्त के दौरान डीएसटी टीम की ओर से अवैध कैमिकल खरीद-फरोख्त की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने गांव भाखरी खेड़ा मेगा हाइवे पर संयोग होटल की आड़ में अवैध कैमिकल खरीद-फरोख्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध कैमिकल से भरे 7 ड्रम में कुल 1205 किलोग्राम कैमिकल व उपयुक्त सामग्री पाइप को जब्त किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की गई। जसोल थाने के एएसआई प्रेम कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी सहयोग व परंपरागत पुलिसिंग अलग-अलग जगहों पर दबिशें दी गई। इस दौरान दौलाराम उर्फ दलाराम पुलिस के भय से अपनी आरोपी वेश बदल रहे थे। पुलिस टीम ने आरोपी को दस्तयाब किया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले हिंदूसिंह को गिरफ्तार किया था। वहीं एक कैमिकल पदार्थ में उपयोग लिए गए टैकर को जब्त किया। कार्रवाई में कांस्टेबल राकेश, प्रकाश शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *