श्री महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान द्वारा अपने 50वें स्थापना वर्ष पर निशुल्क बीपी एवं शुगर जांच शिविर का आयोजन 21 दिसंबर शनिवार को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक भीलवाड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। संस्थान के मंत्री नितिन बापना ने बताया- निशुल्क शिविर सूचना केंद्र चौराहा, अजमेर चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड चौराहा, हीरा पन्ना मार्केट पुर रोड और रीको क्षेत्र में लगाया जाएगा। शिविर के संयोजक सिद्धार्थ कावड़िया, राजेश बम्ब, रोहित सामर, विजय संचेती को बनाया गया है। संस्थान के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य इस शिविर को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। संस्थान के अध्यक्ष पुखराज चौधरी ने बताया कि इस शिविर में महात्मा गांधी एवं अरिहंत हॉस्पिटल की टीम का सहयोग रहेगा। यह टीम जरूरतमंदों की निशुल्क जांच करने में सहायता करेंगी।


