ओमप्रकाश डंगोरिया के राष्ट्रीय परिषद सदस्य भारतीय जनता पार्टी निर्वाचित होने के बाद उनके सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनके मलारना डूंगर आगमन पर एक निजी कार्यक्रम मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने डंगोरिया का साफा बंधवाकर व माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनन्दन किया गया। स्वागत समारोह के दौरान भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश डंगोरिया ने कहा कि वह भाजपा के कर्मठ सिपाही है। संगठन के लिए वह हमेशा तत्पर रहे हैं। आगे भी वह संगठन ही में काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह समाज और राष्ट्र के हित में आगे भी काम करते रहेंगे। डंगोरिया ने कहा कि उनके क्षेत्र की समस्या आने पर वह पूरी लगन और तत्परता के साथ उनका समाधान करवाएंगे। इस दौरान डंगोरिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी हित में काम करने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नवलकिशोर मंगल हनुमान प्रसाद सैनी लड्डूलाल सैनी, नेमीचन्द जैन, जीतेन्द्र सैनी, सत्यनारायण, प्रभुलाल, मुरारीलाल सैनी, महेंद्र बैरवा, पिंटू सैनी, इन्द्रराज पंवार सहित कई लोग उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि ओमप्रकाश डंगोरिया का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए राष्ट्रीय परिषद में सदस्य के रूप में निर्वाचन हुआ है। राजस्थान से इसके लिए 25 नेताओं का निर्वाचन हुआ है। जिनमें ओमप्रकाश डंगोरिया भी शामिल हैं।


