‘दो दिन जयपुर में शिफ्ट होगा बॉलीवुड’:आईफा के को-फाउंडर बोले-मुंबई में शटडाउन हो जाएगा; इवेंट में 100 से ज्यादा स्टार्स आएंगे

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (IIFA) अपना सिल्वर जुबली इवेंट जयपुर में 8 और 9 मार्च को करने जा रहा है। पहली बार इसमें ​डिजिटल अवॉर्ड को भी शामिल किया गया है। इस इवेंट के लिए आईफा के को-फाउंडर आंद्रे टिमिन्स जयपुर पहुंचे। इस इवेंट को लेकर दैनिक भास्कर ने आंद्रे से बातचीत की। उन्होंने कहा- आईफा को लेकर मुंबई में गजब का माहौल है। ऐसा लग रहा है कि दो दिन वहां बॉलीवुड में शटडाउन हो जाएगा। जयपुर में इस इवेंट को लेकर 100 से ज्यादा स्टार्स पहुंचने वाले हैं। पढ़िए इस इवेंट से जुड़े सवालों पर आंद्रे ने क्या दिया जवाब… सवाल-: जयपुर में आईफा किस तरह से खास होने वाला है, इसके बारे में बताएं?
जवाब-: मुझे तो लगता है कि पूरी इंडस्ट्री को फोमो हो रहा है। जो नहीं आ रहा है वह भी इस इवेंट में आना चाहता है। मुंबई में कुछ इस तरह का माहौल बना हुआ है। हमें लगता है कि बॉलीवुड 8 मार्च और 9 मार्च को शटडाउन हो जाएगा और सभी स्टार्स एक साथ जयपुर में नजर आएंगे। हम भी इस इवेंट को भारत में करने को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित है और वह भी जयपुर में करने को लेकर। यह हमारा सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन है और इसकी थीम सिल्वर इज द गोल्ड रखी है। सवाल-: 25 साल बाद आईफा भारत आया है, किस तरह देखते हैं?
जवाब-: भारत में हम इसे आयोजित करके खुश जरूर हैं, क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेड इन इंडिया को प्रमोट करते हैं और आईफा भी मेड इन इंडिया का ब्रांड है। हम जब बाहर गांव यानी विदेश जाते हैं तो इंडिया को एक्सप्लोर करते हैं और कंट्री में इम्पोर्ट लेकर आते हैं। जिस भी तरह का सेलिब्रेशन हो, इसमें हमारा विजन होता है कि जो भी करना है वो फर्स्ट क्लास करना है। जयपुर में ये इवेंट वर्ल्ड क्लास होगा। आंद्रे ने कहा- हमारा काम स्टोरी टेलिंग का है। हम चाहते हैं कि इवेंट जयपुर में होगा तो यहां शूटिंग और प्रोडक्शन बढ़ जाएगा। मेरा मानना है कि यहां पर फिल्म सिटी भी होनी चाहिए। क्योंकि जब बाहर जाते हैं तो वहां फिल्में शूट करते हैं। 200 के करीब फिल्में विदेश में शूट होती है, तो जयपुर में क्यों नहीं शूटिंग होनी चाहिए? यहां पर इतनी बेहतरीन लोकेशन है। उन्होंने कहा- पूरा राजस्थान हेरिटेज लोकेशन के लिए सबसे बेस्ट जगह माना जाता है। हम लोग इसलिए बहुत खुश हैं कि हमारा ब्रांड न्यूयॉर्क, टोरंटो, एम्सटर्डम, लंदन में जा चुका है और इसे वापस इंडिया में लाया गया है और वह भी एक शानदार शहर जयपुर में। इससे बड़ी खुशी और कुछ हो ही नहीं सकती थी। सवाल-: इस बार आप डिजिटल अवॉर्ड्स की शुरुआत कर रहे हैं, इसके बारे में बताएं?
जवाब-: हम लोगों को पिछले दो-तीन साल से डिजिटल अवॉर्ड को लेकर रिक्वेस्ट मिल रही थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े-बड़े लोगों का मानना था कि हमें डिजिटल अवॉर्ड्स में भी कदम रखना चाहिए। मुंबई में ओटीटी अवॉर्ड्स होते हैं, लेकिन वह एक बैंक्वेट हॉल में होते है। हम इसे लार्जेस्ट स्केल पर कर रहे हैं। मेरा मानना है कि करें तो बड़ा ही करना चाहिए। आंद्रे ने कहा- अब आप आर्टिस्ट की बात करें तो जो डिजिटल में पंकज त्रिपाठी, विक्रांत मैसी जैसे कलाकारों का बोलबाला है। बॉलीवुड स्टार्स की बात करें तो अनन्या पांडे, वरुण धवन, कृति सेनन, टाइगर श्रॉफ अब डिजिटल पर आ रहे हैं। सभी इस तरह का काम कर रहे हैं जिन्हें एक रिकॉग्निशन की जरूरत होती है। ऐसे में यह हमारा इस दिशा में एक छोटा सा कंट्रीब्यूशन होगा। सवाल-: जयपुर में आने वाले स्टार्स क्या जयपुर घूमेंगे, किस तरह इस शहर को प्रमोट करेंगे?
जवाब-: बहुत सारे कलाकार बिजी हैं तो वे इवेंट में शामिल होकर मुंबई चले जाएंगे। बाकी कई स्टार्स प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे और प्लांटेशन इवेंट में भी हिस्सा लेंगे। इसके लिए सरकार ने हमें एक जगह दी है, जहां पर आईफा गार्डन बना रहे हैं। उन्होंने कहा- हम ग्रीन चैलेंज के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल एक पौधा मां के नाम भी के तहत यहां पौधे लगाने वाले हैं। यहां पर बहुत सारे कलाकार पौधे लगाएंगे। जिन्होंने आईफा में बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता है, उनके नाम पर ट्राफी के साथ और उनके मां के नाम पर यहां पर पौधे लगाए जाएंगे। सवाल-: आईफा के बाद राजस्थान और राजस्थान टूरिज्म का सिनेरियो किस तरह से बदल जाएगा, आपकी नजर से आप बताएं।
जवाब-: आईफा जब यहां से जाएगा पूरी दुनिया को पता लग जाएगा कि जयपुर में इंटरनेशनल इवेंट्स हो सकते हैं। यहां पर कई कॉन्सर्ट हो चुके हैं जिसमें दिलजीत दोसांज का, करण औजला का कॉन्सर्ट शामिल है। लेकिन, आईफा के बाद जयपुर पूरे विश्व की नजरों में आ जाएगा। जहां पर 2 दिन के लिए 100 से ज्यादा स्टार एक बड़े मंच पर एक शहर नजर आएंगे। आंद्रे ने कहा- आप जानते हैं कि जब एक फिल्म बनाई जाती है और उसमें यदि चार स्टार शामिल होते हैं तो उनकी डेट्स को मैच करना सबसे बड़ा चैलेंज होता है। लेकिन आप आईफा को देखिए जब इतने स्टार्स एक साथ एक समय पर नजर आएंगे। आईफा के बाद इस शहर को इवेंट्स वेडिंग और टूरिज्म के लिए बेस्ट सिटी का सर्टिफिकेट मिल जाएगा। लोगों को यह लग जाएगा कि यहां पर इंटरनेशनल इवेंट्स आयोजित किए जा सकते हैं। हमें राजस्थान सरकार ने बहुत अच्छा सपोर्ट किया है। यहां के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और यहां के अधिकारियों का पूरी तरह से सहयोग मिल रहा है। हाल ही में मैं यहां के लोकल डीसीपी से बात कर रहा था तो मैंने उनसे पूछा कि ऐसा इवेंट यहां पर देखा है? तो उन्होंने कहा कि जयपुर में इस तरह का इवेंट कभी नहीं हुआ। इतने बड़े स्टार्स का कोई भी इवेंट अब तक नहीं हुआ है लेकिन इस आयोजन के बाद यह इवेंट सिटी के रूप में तब्दील हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *