बाड़मेर जिले के चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने जिले में जंगली सुअरों के बढ़ते आतंक और किसानों की फसलों को नुकसान होने का मामला विधानसभा में उठाया। विधायक ने कहा कि किसानों और लोगों को जंगली सुअरों के आतंक से जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा विधायक ने सैनिक आश्रित परिवारों को नौकरी, सहायता, मुआवजा अन्य लाभ संबंधित प्रश्न लगाया। दरअसल, बुधवार को राजस्थान विधानसभा के तृतीय सत्र के दौरान पर्ची के माध्यम से सदन की पटल पर सुअरों के आतंक का मुद्दा रखा। विधायक ने कहा कि चौहटन विधानसभा क्षेत्र सहित बाड़मेर जिले में जंगली सुअरों के बढ़ते आतंक एवं किसानों की फसलों व सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहे है। विधायक मेघवाल ने कहा कि राजस्थान एक कृषि प्रधान प्रदेश होने के कारण यहां की अर्थव्यवस्था कृषि पर ही आधारित है। चौहटन विधानसभा क्षेत्र सहित सम्पूर्ण बाड़मेर जिले में अधिकांश जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है। जिनकी आजीविका का मूल स्रोत ही कृषि है। हाल ही में सम्पूर्ण बाड़मेर जिले में किसानों व आमजन को जंगली सुअरों के भयंकर आतंक से जूझना पड़ रहा है। जंगली सुअर झुंड में आकर किसानों की खड़ी फसलों व सब्जियों को भारी नुकसान पहुँचा रहे है। विषम परिस्थितियों के कारण किसान फसलों व सब्जियों की रखवाली करने में अपने आप को असहाय महसूस कर रहे है। चारदीवारी, तारबंदी व मेड़ के नीचे होकर सुअर खेत में एंट्री करते है विधायक ने कहा मौजूदा हालात यह कि किसानों की ओर से बनाई गई सुरक्षा कवच रूप में चारदीवारी, तारबंदी व मेड़ के नीचे से होकर जंगली सुअर खेत मे प्रवेश कर देते है। भारी भरकम तरीके से किसानों की भविष्य की उम्मीद किसानों की हरी भरी फसलों व सब्जियों को नष्ट किया जा रहा है। ठोस तथा प्रभावी विभाग करें कार्रवाई इसके साथ ही विधायक मेघवाल ने मांग में कहा- चौहटन विधानसभा क्षेत्र सहित सम्पूर्ण बाड़मेर जिले में जंगली सुअरों के भयंकर आतंक की गंभीर समस्या से किसानों व आमजन को मुक्ति दिलाने के लिए विभाग द्वारा कोई ठोस तथा प्रभावी की जानी चाहिए। शहीद पीराराम की प्रतिमा सर्किल पर लगाने की मांग विधायक मेघवाल ने प्रश्नकाल के दौरान सैनिक आश्रित परिवारों से संबधित प्रश्न करते हुए चौहटन विधानसभा क्षेत्र के बाछड़ाऊ निवासी अमर शहीद पीराराम की प्रतिमा बाछड़ाऊ ग्राम के मुख्य चौराहे पर लगाने का भी जिक्र किया एवं बाड़मेर जिले सहित चौहटन विधानसभा क्षेत्र में अमर शहीदों के नाम पर राजकीय विद्यालयों के नामकरण सम्बंधित प्रस्ताव भी रखा। इस पर सैनिक कल्याण विभाग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने विधायक मेघवाल के प्रश्न का सकारात्मक जबाव दिया और नियमानुसार उचित कार्यवाही कराने का आश्वासन भी दिया ।


