रामगढ़ | रोटरी रामगढ़ सिटी की बैठक मंगलवार की देर शाम होटल अरिहंत के सभागार में अनिल गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सत्र 2025-26 के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें उपस्थित रोटेरियनों ने सर्वसम्मति से आदर्श चौधरी को अध्यक्ष और रोहित पंसारी का सचिव पद पर चयन किया। इसके अलावा उपाध्यक्ष सूरज अग्रवाल, सह सचिव दीपक खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, प्रेसिडेंट इलेक्ट 2026-27 राजू अग्रवाल, क्लब ट्रेनर विकास अग्रवाल, वुमन एम्पावरमेंट के लिए सुमन चौधरी और स्वाति पंसारी का चयन किया गया। हेल्थ एडवाइज़र के लिए डॉ. राहुल बरेलिया और सार्जेंट आर्म पंकज जैन को बनाया गया। साथ ही रूपेश गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, हरीश चौधरी, राजेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल और उमेश राजगड़िया का निदेशक मनोनित किया गया।


