लाभुकों को अनुदान पर मिले वायलर चूजे

बारियातू | अंचल कार्यालय में राजस्व उपनिरीक्षक अनिल होरो के तबादले पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सीओ नंद कुमार ने कहा कि सरकारी नौकरी में तबादला एक प्रक्रिया है। अंचल में मैन पावर की कमी जरूर हुई है, लेकिन सभी कार्य पूरे किए जाएंगे। अंचल नाजिर कपिलदेव सिंह ने कहा कि अनिल मिलनसार स्वभाव के हैं। उनकी कमी हमेशा खलेगी। इसके बाद सीओ नंद ने अनिल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक नंदेव, राजू, संदीप, विद्यासागर, अमीन संजय, जेएमएम अध्यक्ष राजेंद्र गंझू समेत सभी अंचलकर्मी मौजूद थे। बारियातू | मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत दो लाभुकों के बीच वायलर चूजा का वितरण किया गया। प्रमुख उर्मिला देवी, जिप सदस्य रमेश राम और पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुशीला बागे ने संयुक्त रूप से वितरण किया। पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुशीला बागे ने बताया कि टोंटी पंचायत के पिपराडीह निवासी शत्रुघ्न राम और डाढ़ा पंचायत के बचरा निवासी रामचंद्र भुइयां को 90 और 75 प्रतिशत अनुदान पर 510-510 चूजे दिए गए। रख-रखाव की जानकारी के साथ दाना और दवा भी दी गई। इस मौके पर पशु कर्मी बिनोद बैठा आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *