बघमरी में 13 एकड़ में लगी पोस्ते की खेती की गई नष्ट

भास्कर न्यूज | बारियातू बालूभांग पंचायत के बघमरी में 13 एकड़ में पोस्ता की खेती पुलिस ने नष्ट कर दी। पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से बुधवार को यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि एसपी कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि वन भूमि और गैर मजरुआ जमीन पर बड़े पैमाने पर पोस्ता की खेती हो रही है। इसके बाद बारियातू थाना और वन विभाग की टीम ने सीओ नंद कुमार के नेतृत्व में खेतों को ट्रैक्टर से जुतवाकर और डंडे से पीटकर पोस्ते को खेती को नष्ट किया। पुलिस अवैध खेती करने वालों की पहचान कर रही है। जमीन का सत्यापन भी किया जा रहा है। चिह्नित लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो भी अवैध खेती कर रहे हैं, वे खुद इसे नष्ट कर दें, नहीं तो कानूनी कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी ग्रामीणों को पोस्ता की खेती के दुष्प्रभाव को लेकर लगातार जागरूक भी कर रहे हैं। अभियान में सीओ नंद कुमार राम, एसआई निर्मल मंडल, रितेश तिग्गा, एएसआई नीरज दुबे, सुरेश सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान और वन विभाग की टीम शामिल थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *