भास्कर न्यूज|रामगढ़ रामगढ़ शहर के रांची रोड में हेरिटेज ग्रुप की ओर से आकर्षक हेरिटेज टोयोटा शोरूम खोला गया है। बुधवार की शाम को मुख्य अतिथि हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने फीता काट कर शोरूम का उद्घाटन किया। वहीं, उन्होंने कार से रेड कवर हटाया और दीप प्रज्वलित कर शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि टोयोटा कंपनी विश्वविख्यात है। भारत में इसके अच्छे और ब्रांडेड कार उपलब्ध है। रामगढ़ जैसे क्षेत्र में हेरिटेज टोयोटा के शोरूम खुलने से बाजार में अब टोयोटा कंपनी की वाहन नजर आएगी। रामगढ़ के लोगों को बाहर जाना नहीं पड़ेगा। वही हेरिटेज टोयोटा के मालिक ज्ञान शंकर ने कहा कि रामगढ़ एक औद्योगिक और व्यावसायिक केंद्र है। जिसको देखते हुए यहां हेरिटेज टोयोटा के शोरूम को खोला गया है। यहां के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। टोयोटा कंपनी की मजबूत और दमदार गाड़ियों का रामगढ़ कोयलांचल में शोरूम काफी मायने रखता है। समारोह में ज्ञान शंकर, एस शंकर, एसबीआई की चीफ मैनेजर पुनाश्री, राजकुमार चौधरी, अवध पोद्दार, अशोक कुमार जैन, गोविंद मेवाड़, सुनील पोद्दार, विष्णु पोद्दार, रंजीत कुमार सिंहा, मनोज कुमार अग्रवाल, जितेंद्र प्रसाद डब्ल्यू, शंकर मिश्रा, रविंद्र कुमार साहू, राजीव जायसवाल, धनंजय कुमार पुटूस, विनोद मिश्रा, सुधा चौधरी, मधु गुप्ता, विजय जायसवाल आदि लोग शामिल थे।


