भास्कर न्यूज | चतरा लाला प्रीतम बीएड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत महिलाओं के लिए समान अवसर, मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक फिटनेस स्वस्थ पोषण व सामाजिक समावेशन को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार व प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से मां शारदे की प्रतिमा पर दीपांजलि व पुष्पांजलि कर किया। प्रशिक्षण महाविद्यालय के समन्वयक व्याख्याता रंजीत कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए समान अधिकार, समानता सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए संगोष्ठी,कार्यशाला, महिलाओं के लिए आहार, वॉलीबॉल, पेंटिंग चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एक और जहां फिट इंडिया मिशन के तहत 3 से 9 मार्च तक एक सप्ताह उत्सव मनाने की योजना बनाई है तो दूसरी ओर महिलाओं के लिए एक समान अवसर,स्वास्थ्य फिटनेस को लेकर यूजीसी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के आयोजन का शुभारंभ हो चुका है। इस अवसर पर बीएड व डीएलएड प्रशिक्षुओ को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां मेडिटेशन व योगासन के माध्यम से दिया गया। योगाचार्य सह बीएड प्रशिक्षु शिक्षिका सोनाक्षी कुमारी व रिद्धि कुमारी ने कहा कि क्रिया योग ऐसी विधि है, जो प्रत्येक श्वास के साथ रक्त शुद्ध करती है। और शरीर के क्षय को रोकती है,साथ ही साथ कोशिकाओं को शुद्ध ऊर्जा में रूपांतरित भी करती है। इस अवसर पर बीएड और डीएलएड की प्रशिक्षु शिक्षिकाओं के द्वारा योगाभ्यास,प्राणायाम जैसे विभिन्न गतिविधियों क्रियाकलापों के माध्यम से अपने मन मस्तिष्क शरीर को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने हेतु समाज को संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक अजय कुमार एवं श्रवण कुमार ने अहम भूमिका निभाई।


