राष्ट्रीय रक्त आधान परिषद ने रक्त भंडारण और अन्य विषयों पर की चर्चा

अमृतसर | नेशनल ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल की सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर और प्रिंसिपल सरकारी मेडिकल कॉलेज डॉ. राजीव देवगन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में देश भर के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। बैठक में राष्ट्रीय रक्त आधान परिषद के निदेशक डॉ. कृष्ण कुमार, सहायक निदेशक डॉ. मेघा परवीन, डॉ. राजिंदर चौधरी और डॉ. रत्ती राम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने रक्त भंडारण और ब्लड बैंकों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। देश में आपातकालीन स्थितियों या प्राकृतिक आपदाओं के दौरान खून की कमी को दूर करने के लिए एक राष्ट्रीय नीति बनाने पर जोर दिया गया। डॉ. किरणदीप कौर ने बताया कि इस नीति का उद्देश्य देश के किसी भी कोने में आपदा या आपातकालीन स्थिति में मरीजों की खून की जरूरतों को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि इससे देश में रक्त आधान सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *