4 से 23 तक सजेगा “सरस मेला’, लगेंगे 174 स्टॉल

भास्कर न्यूज | अमृतसर शहर में 14 मार्च से 23 मार्च तक सरस मेला लगेगा। रणजीत एवेन्यू के दशहरा मैदान में लगने वाले इस मेले में देशभर के हस्तशिल्प कलाकार और लोक नृत्य दल अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर परमजीत कौर ने बैठक की और अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। देशभर के 174 स्टॉल लगेंगे, जिनमें हस्तशिल्प और पारंपरिक सामान बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। पंजाब के कलाकारों को भी विशेष स्थान दिया जाएगा। जंडियाला गुरु के बर्तन बनाने वाले ठठियार और शहर की शतरंज को भी बढ़ावा दिया जाएगा। शहर के पारंपरिक व्यंजनों के फूड स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। हर शाम पंजाबी कलाकारों की प्रस्तुति होगी, जिसमें राजवीर जवंदा, गुरलेज अख्तर, निरवैर पन्नू समेत कई बड़े गायक शामिल होंगे। पारंपरिक पोशाक पहनकर आने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। यह मेला शहर के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देगा। प्रशासन की कोशिश है कि इसे हर साल आयोजित किया जाए। बैठक में टेंट, लाइट और साउंड के टेंडर की जानकारी दी गई। मेले की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। बैठक में सचिव रेड क्रॉस सैमसन मसीह, सहायक फूड कमिश्नर राजिंदर कुमार, पीसीपीसीएल के इंजीनियर मनोहर सिंह, एपीओ हरसिमरन कौर, नोडल अधिकारी स्पोर्ट्स आसू विशाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *