पाइन बिछाने के लिए सड़क को उखाड़कर छोड़ा, लोग परेशान

भास्कर न्यूज | छतरपुर छतरपुर अनुमंडल मुख्यालय में पेयजलापूर्ति के पाइप बिछाने वाली कंपनी के द्वारा शहर के मुख्य चौक भारत माता चौक,जपला रोड़ और सोनार मोहल्ला की सड़कों को उखाड़ कर पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया जिससे आए दिन दुर्घटना हो रही है लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है। पेय जलापूर्ति करने वाली कंपनी के द्वारा पूरी शहर की सड़क को मनमाने तरीके से उखाड़ कर शहर को बदसूरत बना दिया है।जबकि नियमानुसार पाइप बिछाने वाली कम्पनी को सड़क खोदने के बाद सड़क को यथावत बना देना है पर कंपनी के द्वारा ऐसा नहीं किया जा रहा है ,जपला जाने वाली मोड़ पर सड़क को बीच में उखाड़ दिया गया है जिससे वहां पर गड्ढा बनते जा रहा है जिससे भविष्य बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बन गई है।स्थानीय लोगों ने कई बार काम कर रहे कंपनी के कर्मियों से शिकायत की लेकिन उनलोग अनसुनी कर दिया करते है। लोगों ने बताया कि कंपनी के कर्मियों के द्वारा देर रात्रि को काम करने आते है और शहर की सड़कों को उखाड़ अपना काम कर कब चले जाते है लोगों को मालूम ही नहीं चलता,जब सुबह लोगों की आंख खुलती है शहर को सड़कों को टूटी देख परेशान हो जाते है लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *