आटो को धक्का देकर स्टार्ट कर रहे व्यक्ति को मोटरसाइकिल सवार ने मारा धक्का

गढ़वा| मेराल थाना क्षेत्र के छपरबार खुर्द गांव निवासी 42 वर्षीय अशोक राम, पिता प्रभु राम बुधवार को मोटरसाइकिल के धक्के से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि अशोक राम गांव में ही आटो को धक्का देकर स्टार्ट कर रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे धक्का मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *